
WTC Final Latest Equation: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में छिना ताज... हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, जानें ताजा समीकरण
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में तगड़ा झटका लगा है. अब भारतीय टीम दूसरे स्थान पर फिसल गई है. भारत के लिए फाइनल में पहुंचने का समीकरण भी मुश्किल हो गया है.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 0-3 से गंवा दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 121 रनों पर ही सिमट गई. ऋषभ पंत ही क्रीज पर टिक पाए और 64 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो स्पिनर एजाज पटेल रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में कुल 11 विकेट लिए.
हार से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें...
न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी तगड़ा झटका लगा है. अब भारतीय टीम दूसरे स्थान पर फिसल गई है. इस मुकाबले से पहले भारती टीम का अंक प्रतिशत 62.82 था, जो अब गिरकर 58.33 हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब पहले स्थान पर आ गई है. उधर न्यूजीलैंड ने इस जीत से फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
बता दें कि भारतीय टीम के अब तक 14 मैचों में 8 जीत, 5 हार और 1 ड्रॉ से 98 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 58.33 है. भारत को पांच टेस्ट मैच और खेलने हैं और उसके लिए फाइनल का समीकरण मुश्किल हो गया है. भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में चार टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच गंवाती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
बता दें कि WTC टेबल में पहले नंबर पर काबिज कंगारू टीम के 12 मैच में 8 जीत, तीन हार एवं एक ड्रॉ से 90 पॉइंट हैं. कंगारू टीम का अंक प्रतिशत 62.50 है. दूसरे नंबर पर भारत, जबकि तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक और 60 अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








