
WTC Final Ind vs Aus: विराट कोहली और स्टीव स्मिथ आमने-सामने... कौन सबसे पहले तोड़ेगा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. इस फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल लगाया था.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर 7 जून से खेला जाएगा. भारत ने इस साल हुए टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से शिकस्त दी थी, जिसके चलते वह नए उमंग के साथ मैदान पर उतरेगा. वैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लिश परिस्थितियों में हराना आसान नहीं रहने वाला है.
कोहली-स्मिथ पर रहेंगी फैन्स की निगाहें
इस मुकाबले में दो धुरंधरों पर सबकी निगाहें रहेंगी. एक हैं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप-कप्तान स्टीव स्मिथ. फाइनल मैच में कोहली और स्मिथ अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी अहम साबित होंगे. इन दोनों बल्लेबाजों के पास इस फाइनल मुकाबले के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैचों में स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के नाम 8-8 शतक हैं. फिलहाल दोनों खिलाड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में फिलहाल रिकी पोंटिंग और सुनील गावस्कर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. ऐसे में कोहली और स्टीव स्मिथ के पास पोंटिंग-गावस्कर को पीछे छोड़ने का मौका है. अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ियों में सबसे पहले कौन पोंटिग-गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ता है?
क्लिक करें- अगर ड्रॉ पर छूटा WTC फाइनल... तो भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन बनेगा चैम्पियन?
आपको बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (11) लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल लगाया था. कोहली के पास अब लगातार दूसरा शतक लगाने का भी मौका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








