
WTC Final: टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार कौन? कोहली बोले- न्यूजीलैंड जीत का हकदार
AajTak
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में जीत का हकदार बताया. उन्होंने कहा कि यदि उनकी टीम ने दूसरी पारी में 30 से 40 रन अधिक बनाए होते तो परिणाम भिन्न हो सकता था.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में जीत का हकदार बताया. उन्होंने कहा कि यदि उनकी टीम ने दूसरी पारी में 30 से 40 रन अधिक बनाए होते तो परिणाम भिन्न हो सकता था. भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रनों पर आउट हो गई. न्यूजीलैंड को 139 रनों का लक्ष्य मिला, जो उसने केन विलियमसन (नाबाद 52) और रॉस टेलर (नाबाद 47) के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की अटूट साझेदारी से दो विकेट खोकर हासिल कर दिया. The @BLACKCAPS dressing room the moment Ross Taylor hit the winning runs in the #WTC21 Final 📹 pic.twitter.com/FAO5vuYGd8
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










