
WTC Final: खराब रोशनी ने किया परेशान, दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC) के दूसरे दिन भी मौसम ने परेशान किया. इस महामुकाबले का पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था. दूसरे दिन भी केवल 64.4 ओवर का ही खेल हो पाया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC) के दूसरे दिन भी मौसम ने परेशान किया. इस महामुकाबले का पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था. दूसरे दिन भी केवल 64.4 ओवर का ही खेल हो पाया और खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को समय से पहले खत्म करना पड़ा. स्टंप्स तक टीम इंडिया का स्कोर 146-3 पर था. कप्तान विराट कोहली 44 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन पर नाबाद लौटे. Bad light plays spoilsport and that's stumps in Southampton! India finish day two on 146/3 with Virat Kohli on 44* and Ajinkya Rahane keeping him company on 29*.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/4vtSUyliQF pic.twitter.com/Xq9vD448Zk इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी. भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर कीवी गेंदबाजों को खूब छकाया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









