
WTC 2023 Final: श्रीलंका काटेगी टीम इंडिया का पत्ता? कैसे बदल सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समीकरण
AajTak
क्या टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है? यह सवाल हर क्रिकेट फैन के दिल में है, टीम इंडिया अभी वनडे सीरीज में व्यस्त है लेकिन नज़रें टेस्ट चैम्पियनशिप पर हैं. श्रीलंका किस तरह टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकती है, जानिए...
टी-20 सीरीज में फतेह पाने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है. कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स की वापसी हो गई है. इस सीरीज़ से इतर एक नज़र वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर भी बनी हुई है, क्योंकि टीम इंडिया को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. यही सीरीज़ तय करेगी कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेल पाएगी या नहीं.
भारतीय टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ खेल रही है, लेकिन खास बात यह है कि श्रीलंका ही टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने का सबसे बड़ा रोड़ा बन सकती है.
क्योंकि टेस्ट चैम्पियनशिप की 2021-23 साइकल में अब सिर्फ दो ही सीरीज़ बची हैं, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच होनी हैं. इन सीरीज से तय होगा कि इस बार का फाइनल किन दो टीमों के बीच होगा.
श्रीलंका कैसे टीम इंडिया का पत्ता काट सकता है? टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट टेबल में अभी ऑस्ट्रेलिया नंबर 1, भारत नंबर 2, श्रीलंका नंबर 3 और साउथ अफ्रीका नंबर 4 पर है. काफी कुछ अब भारत-ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर करता है. आईसीसी की वेबसाइट पर प्रीडिक्टर दिखाया गया है, जिसमें अलग-अलग नतीजों के जरिए पता लगता है कि कौन-सी टीम फाइनल में पहुंच सकती है.
• अगर भारत 0-4 से सीरीज हारता है तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर होगी. • अगर भारत 2-2 से सीरीज ड्रॉ करता है और श्रीलंका न्यूजीलैंड को 2-0 से हराता है, तब श्रीलंका फाइनल में पहुंचेगा. • अगर टीम इंडिया 1-3 से सीरीज गंवाती है और श्रीलंका 2-0 से जीतता है, तब श्रीलंका फाइनल में पहुंचेगा. • अगर टीम इंडिया 1-3 से सीरीज गंवाती है और श्रीलंका भी 0-2 से हार जाती है, तब भारत ही फाइनल में पहुंचेगा. • अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है और श्रीलंका हार जाती है, तब भारत ही फाइनल में पहुंचेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









