
WTC 2023-25 Points Table: श्रीलंका और बारिश ने बिगाड़ा भारत का गणित... वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए बचा ये आखिरी रास्ता
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट खेला जा रहा है, जो बारिश के कारण धुलने की कगार पर है. मैच के शुरुआती 3 दिन में 35 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बनाए हैं. अब आखिरी 2 दिन भी पूरा खेल होता है, तब भी मैच का नतीजा निकलना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में इस मैच के धुलने की आशंका है.
WTC 2023-25 Points Table: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को रौंदकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारतीय टीम का गणित बिगाड़ दिया है. इस गणित को बिगाड़ने में बारिश का भी बड़ा रोल रहा है. दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट खेला जा रहा है, जो बारिश के कारण धुलने की कगार पर है.
यदि यह मैच धुलता है, जो कि तय है तो भारतीय टीम का गणित गड़बड़ा जाएगा. पहले बात 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की बात करते हैं, जिसमें श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से क्लीन स्वीप किया है. इस हार के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में कीवी टीम चौथे से फिसलकर सीधे 7वें पायदान पर आ गई है.
लगातार जीत के बाद तीसरे नंबर पर पहुंची श्रीलंका
अब न्यूजीलैंड टीम पर WTC फाइनल की रेस से बाहर होने का संकट मंडराने लगा है. यह टीम 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के बाद अंकतालिका में 37.50 जीत प्रतिशत के साथ 7वें स्थान पर आ गई है. दूसरी ओर श्रीलंका 9 टेस्ट में से 5वीं जीत के बाद 55.55 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है.
श्रीलंकाई टीम को अब साउथ अफ्रीका दौरे पर 2 टेस्ट, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. यदि दोनों टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को जीत मिलती है तो वो WTC फाइनल में जगह बना सकती है. ऐसे में फिलहाल नंबर-1 पर काबिज भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









