
WTC फाइनल में इस जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, जडेजा ने शेयर की फोटो
AajTak
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की जर्सी का फोटो शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर फैन्स को टीम इंडिया की नई जर्सी दिखाई.
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलने की तैयारियों में जुटी है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम मुंबई के होटल में क्वारनटीन है. खिलाड़ी जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते हैं. इस बीच, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की जर्सी का फोटो शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर फैन्स को टीम इंडिया की नई जर्सी दिखाई. ⏪Rewind to 90’s 👕 #lovingit #india pic.twitter.com/bxqB6ptfhD जडेजा तस्वीर में टीम इंडिया की नई स्वेटर पहने हैं. रवींद्र जडेजा ने कैप्शन में लिखा, 'रिवाइंड टू 90.' टीम इंडिया की नई स्वेटर क्रिकेट के पारंपरिक अंदाज वाली है. इसमें बीच में नीले अक्षरों में इंडिया लिखा है. वहीं दायीं तरफ ऊपर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2021 लिखा हुआ है.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












