
'पीएम मोदी के बाद सबसे कठिन जॉब गंभीर की', भारतीय कोच के समर्थन में उतरे शशि थरूर
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नागपुर में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर से मुलाकात के बाद उनकी खुलकर तारीफ की और उन्हें प्रधानमंत्री के बाद भारत की सबसे कठिन जिम्मेदारी निभाने वाला व्यक्ति बताया.
कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की. थरूर ने यह टिप्पणी नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान कही. गंभीर की सराहना करते हुए थरूर ने उन्हें 'प्रधानमंत्री के बाद भारत की सबसे कठिन नौकरी करने वाला व्यक्ति' बताया.
थरूर ने बढ़ती आलोचनाओं के बीच गंभीर के समर्थन में मजबूती से आवाज़ उठाई और उनके संयम और नेतृत्व की प्रशंसा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक पोस्ट में तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय कोच रोज़ाना 'लाखों लोगों द्वारा परखे जाने' के बावजूद शांत रहते हैं.
शशि थरूर ने क्या कहा
थरूर ने लिखा, 'नागपुर में अपने पुराने मित्र के साथ एक अच्छी और खुली बातचीत का आनंद लिया. प्रधानमंत्री के बाद भारत की सबसे कठिन नौकरी करने वाले व्यक्ति! उन्हें रोज़ाना लाखों लोग दूसरे अंदाज़ से आंकते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बिना डरे आगे बढ़ते रहते हैं. उनके शांत संकल्प और सक्षम नेतृत्व की सराहना के लिए एक शब्द. उन्हें हर सफलता की शुभकामनाएं.'
थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब गौतम गंभीर भारत की पहली घरेलू वनडे सीरीज हार के बाद सार्वजनिक आलोचना के घेरे में रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत दूसरे और तीसरे वनडे में हार गया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज गंवा बैठा.
यह हाल के वर्षों में कीवी टीम के खिलाफ भारत की दूसरी घरेलू सीरीज हार रही, इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2024 में भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








