
Wriddhiman Saha wife Romi Mitra: ऋद्धिमान साहा बंगाल टीम छोड़ने को तैयार, पत्नी रोमी ने साझा किया 'दर्द'
AajTak
विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा शानदार फॉर्म में चल रहे है. उन्होंने IPL 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए 8 मैच खेले, जिसमें 40.14 की औसत से 281 रन बनाए...
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा इस साल के शुरुआत से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया, तो उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बयान दिए.
इसी बीच पत्रकार बोरिया मजूमदार ने उन्हें धमकी दी, तो साहा ने उनकी चैट उजागर कर दी. इस पर बीसीसीआई ने पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई भी की. साहा ने IPL 2022 सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए शानदार पारियां खेलीं और फिर सुर्खियों में छा गए. अब वह एक अलग ही मामले को लेकर सुर्खियों में आए हैं.
दरअसल, आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले खेले जाने हैं. इसके लिए बंगाल ने अपने स्क्वॉड में ऋद्धिमान साहा को शामिल किया है. इसको लेकर साहा से बात भी नहीं की गई. अब साहा ने बंगाल क्रिकेट टीम को छोड़ने का फैसला किया है. वह किसी और टीम से रणजी खेलना चाहते हैं.
ऋद्धिमान अब बंगाल टीम को छोड़ना चाहते हैं
इस पर 37 साल के साहा की पत्नी रोमी ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के एक अधिकारी (देवव्रत दास) के बयान ने साहा को गहरा दुख पहुंचाया है. इस अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर साहा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे. यह उन्होंने तब किया था जब साहा कई मामलों में उलझे हुए थे. तब उन्हें साथ की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
रोमी ने स्पोर्टस्टार से कहा, 'बंगाल टीम का चयन होने के बाद उन्होंने (साहा) मिस्टर डालमिया से इस पूरे मामले को लेकर बात की. डालमिया ने उन्हें दोबारा टीम से खेलने के लिए कहा, लेकिन ऋद्धि ने साफ कह दिया है कि उनकी प्रतिबद्धता को लेकर उठे कई सवालों के बीच अब उनका खेलना मुमकिन नहीं है. हालांकि उनके बीच विस्तार से क्या बात हुई, यह बताना सही नहीं रहेगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









