
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा फिर विवादों में, रणजी नॉकआउट से पहले छोड़ा टीम का व्हाट्सएप ग्रुप
AajTak
ऋद्धिमान साहा इस साल के शुरुआत से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. विवादों के बीच साहा ने IPL खेला और गुजरात टीम को फाइनल तक पहुंचाया...
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के बाद होने वाले रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों से पहले बंगाल टीम को छोड़ने के संकेत दिए हैं. साहा ने बुधवार रात को टीम का आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ दिया है.
ऋद्धिमान साहा इस साल के शुरुआत से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया, तो उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बयान दिए.
साहा की गुजरात टीम IPL फाइनल में पहुंची
इसी बीच पत्रकार बोरिया मजूमदार ने उन्हें धमकी दी, तो साहा ने उनकी चैट उजागर कर दी. इस पर बीसीसीआई ने पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई भी की. साहा ने IPL 2022 सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए शानदार पारियां खेलीं और फिर सुर्खियों में छा गए. गुजरात टीम अब फाइनल में पहुंच गई है और वह खिताब की प्रबल दावेदार है. फाइनल से तीन दिन पहले साहा बंगाल टीम का वॉट्सऐप ग्रुप छोड़कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
सूत्रों की मानें तो जब ऋद्धिमान साहा इसी साल के शुरुआत में विवादों से जूझ रहे थे, तब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के एक अधिकारी (देवव्रत दास) ने प्रेस के सामने एक बयान दिया था. अधिकारी ने साहा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे. इससे साहा को गहरा दुख पहुंचा है. यही वजह है कि वो अब बंगाल टीम से नहीं खेलना चाहते हैं.
साहा उस अधिकारी से माफी मंगवाना चाहते हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









