
WPL Full Schedule: महिला प्रीमियर लीग के लिए जारी हुआ शेड्यूल, पहले मैच में होगी मुंबई-गुजरात की जंग, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए मुंबई में ऑक्शन का आयोजन किया गया था. अब ऑक्शन के अगले दिन ही बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के लिए शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक समान 11-11 मैच होंगे. फाइनल मैच 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. महिला प्रीमियर लीग के इस पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मुकाबले होंगे जो 23 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे. महिला प्रीमियर लीग शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी.
कुल चार डबर हेडर खेले जाएंगे
फिर 5 मार्च को WPL का पहला डबल-हेडर होगा. उस दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. वहीं शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स आमने-सामने होंगी. डबल हेडर के दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. कुल चार 4 डबल हेडर होंगे. शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे.
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक समान 11-11 मैच होंगे. लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं एलिमिनेटरल मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होगा.
🚨 NEWS 🚨: BCCI announces schedule for Women’s Premier League 2023. #WPL More Details 🔽https://t.co/n92qVFwu1x
महिला प्रीमियर लीग में भाग ले रही टीमें:मुंबई इंडियंस (MI): ऑनर- रिलायंस इंडस्ट्रीजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): ऑनर- डियाजियोदिल्ली कैपिटल्स (DC): ऑनर- जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुपगुजरात जायंट्स (GT): ऑनर- अडानी समूहयूपी वारियर्स (UPW): ऑनर- कापरी ग्लोबल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









