
WPL 2024: डब्लूपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, दिल्ली में 17 मार्च को होगा फाइनल, कब होगी शुरुआत, देखें पूरी डिटेल्स
AajTak
Women Premier League 2024 Update: महिला प्रीमियर लीग का 2024 सीज़न 23 फरवरी से शुरू होने वाला है, जबकि फाइनल 17 मार्च को नई दिल्ली में खेला जाएगा. पिछले साल महिला प्रीमियर लीग का खिताब भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से अपने नाम किया था.
Women's Premier League 2024 Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है, जिसमें पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, वहीं फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में होगा.
इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे. फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा.
पिछले सीजन की तरह, WPL में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा. हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा. पिछले सीजन की तरह, WPL में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा. हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा.
डब्ल्यूपीएल का 2024 सीजन पिछले साल के फॉर्मेट की तरह होगा. इसमें इसमें लीग राउंड में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी.
हरमनप्रीत कौर की टीम बनी थी चैम्पियन पिछले साल का महिला प्रीमियर लीग का खिताब भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता था. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग 345 रन बनाकर टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर थीं, वहीं मुंबई इंडियंस के हेले मैथ्यूज ने 10 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी.
🗓️ 𝟮𝟲. 𝟬𝟯. 𝟮𝟬𝟮𝟯 🗓️ A day to remember 👏👏#TATAWPL | #Final | #DCvMI | @mipaltan | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/eNL5WZECLe

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









