
WPL 2023: हरमन की आंधी में उड़ी गुजरात टीम, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम ने अब तक अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है. मुंबई टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 55 रनों से करारी शिकस्त दी.
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक खेले गए अपने सभी 5 मैच जीत लिए और प्लेऑफ में पहुंचने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है. अपने पांचवें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई की टीम ने गुजरात जायंट्स को 55 रनों से करारी शिकस्त दी.
इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत का बल्ला जमकर चला. उनकी तूफानी फिफ्टी में गुजरात की पूरी टीम उड़ गई. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे.
हरमन ने खेली 51 रनों की तूफानी पारी
मुंबई टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट भी बैटर्स में सबसे ज्यादा 170 का रहा. हरमन के अलावा यास्तिका भाटिया ने 44 और नेट-सिवर ब्रंट ने 36 रनों की पारी खेली. गेंदबाज एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए.
Make that 5️⃣ wins in a row! 🔥 Another dominating performance by @mipaltan View Scorecard ▶️ https://t.co/Hr0F1X3aj4#TATAWPL | #MIvGG pic.twitter.com/8XV0CpVS8n
गुजरात की टीम 107 रनों पर आकर रुकी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









