
WPL 2023: एश्ले गार्डनर का तूफानी ऑलराउंड परफॉर्म, गुजरात ने दिल्ली टीम को किया चित
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. गुजरात ने यह मैच 11 रनों से जीता. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई.
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में गुजरात जायंट्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. उसने टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 11 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई.
गार्डनर ने पहले बैटिंग में जौहर दिखाए और 33 बॉल पर 51 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके जमाए. गार्डनर का स्ट्राइक रेट 154.54 का रहा. बैटिंग के बाद गार्डनर ने गेंदबाजी में धमाल मचाया और 19 रन देकर 2 विकेट झटके. इस तरह गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
गुजरात की 6 मैचों में दूसरी जीत
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम 4 विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी. यहां लग रहा था कि गुजरात की टीम लगातार अपना तीसरा मैच भी गंवा देगी. मगर ऐसा नहीं हुआ और टीम ने 6 मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली.
गुजरात के लिए गार्डनर के अलावा लॉरा वोल्वार्ट ने 45 बॉल पर शानदार अंदाज में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लॉरा ने एक छक्का और 6 चौके जमाए. इनके अलावा हरलीन देओल ने 33 बॉल पर 31 रन जड़े. जबकि दिल्ली के लिए गेंदबाजी में जेस जोनासेन ने 2 विकेट झटके.
A cracking half-century 👌 A vital bowling contribution 👍 For her super all-round performance, @akgardner97 bags the Player of the Match award as @GujaratGiants beat #DC by 11 runs. 👏 👏 Scorecard 👉 https://t.co/fWIECCaAGh #TATAWPL | #DCvGG pic.twitter.com/77ga9Laqdx

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









