
WPL: यूपी वॉरियर्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, RCB और गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर
AajTak
गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले के बाद गुजरात और आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. वहीं यूपी वॉरियर्स ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.
यूपी वॉरियर्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्लेऑफ में जगह बना ली है. सोमवार (20 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हरा दिया. यूपी की जीत के चलते गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. ग्रुप मुकाबलों के बाद रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधे एंट्री लेगी. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी.
मुकाबले में गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं ताहिला मैक्ग्रा ने 38 बॉल का सामना करते हुए 57 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी करके गुजरात को मुकाबले से बाहर करने में अहम रोल निभाया. ग्रेस हैरिस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में भी 26 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात जायंट्स ने छह विकेट पर 178 रन बनाए थे. एश्ली गार्डनर ने सिर्फ 39 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली. वहीं डी. हेमलता ने भी इतने ही चौके-छक्के उड़ाते हुए कुल 57 रन बनाए. हेमलता और गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की.
कौन हैं बल्ले से धमाल मचाने वालीं ग्रेस हैरिस?
यूपी वॉरियर्स को जीत दिलाने में ग्रेस हैरिस का अहम रोल रहा. 29 साल की ग्रेस हैरिस ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं. हाल ही में ग्रेस ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था. ग्रेस हैरिस अपने ग्लैमरस लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. ग्रेस हैरिस की बहन लौरा हैरिस भी क्रिकेटर हैं और वह WPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









