
WPL: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराकर दर्ज की चौथी जीत, हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी
AajTak
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की जीत का सिलसिला जारी है. रविवार (12 मार्च) को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हरा दिया. मुंबई की यह लगातार चौथी जीत रही और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. मुंबई की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार योगदान दिया.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हरा दिया. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 53 रन) और स्पिन गेंदबाज सैका इशाक (तीन विकेट) की अहम भूमिका रही.
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही. इस दौरान यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच पहले विकेट के लिए 7 ओवर्स में 58 रनों की पार्टनरशिप हुई. हेली मैथ्यूज ने 12 रन बनाए, वहीं यास्तिका भाटिया ने महज 27 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था.
दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर-ब्रंट ने 106 रनों की तूफानी साझेदारी करके मुंबई को जीत दिला दी.हरमनप्रीत कौर ने 9 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए. जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने 31 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक सिक्स शामिल था. मुंबई की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है, वहीं यूपी तीसरे नंबर पर है.
4⃣ in 4⃣! 👏 👏 The winning juggernaut continues for the @ImHarmanpreet-led @mipaltan as they beat #UPW 8 wickets! 👍 👍 Scorecard ▶️ https://t.co/yTrUlbUr5D#TATAWPL | #UPWvMI pic.twitter.com/jZJYMV1ZiN
यूपी के लिए एलिसा-मैक्ग्रा ने खेली शानदार पारी
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वारियर्स ने छह विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यूपी की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में देविका वैद्य (06) का विकेट गंवा दिया, जो स्वीप मारने की कोशिश में सैका इशाक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं. पहला विकेट गिरने के बाद एलिसा हीली और किरण नवगिरे ने 50 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को रफ्तार प्रदान की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









