
World Test Championship Team India: अहमदाबाद टेस्ट डुबोएगा टीम इंडिया की लुटिया? श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच ने बदला WTC का गणित
AajTak
भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अहमदाबाद टेस्ट में जीत हासिल करना जरूरी है. भारतीय टीम यदि अहमदाबाद टेस्ट मैच को नहीं जीत पाती है तो उसे श्रीलंका-न्यूजीलैंड सीरीज पर निर्भर रहना होगा. उधर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करके अपने इरादे जता दिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया फिलहाल बैकफुट पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए पहली पारी में 480 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था जिसके चलते अब भारत के लिए यहां से मुकाबला जीत पाना काफी मुश्किल दिख रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से भारत के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है. ऐसे में भारतीय टीम को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.
भारत के लिए मुश्किल हुई फाइनल की राह!
भारतीय टीम यदि अहमदाबाद टेस्ट मैच को नहीं जीत पाती है यानी उसे हार या ड्रॉ से संतोष करना पड़ता है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ऐसी स्थिति में भारत को श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के नतीजे पर रहने होगा. भारतीय टीम को यह प्रार्थना करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ कम से कम एक मैच में ड्रॉ या जीत हासिल कर ले. ऐसी स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मुकाबला होगा.
श्रीलंका के मैच जीतने पर बढ़ेगी मुश्किल
जिस तरह से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में प्रदर्शन किया है उससे भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ सकती है. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम ने कुसल मेंडिस के 87 रनों की बदौलत पहली पारी में 355 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में कीवी टीम संघर्ष करती हुई दिखाई पड़ी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को ही चौथी पारी खेलनी है, जो आसान नहीं रहने वाला है.
क्लिक करें- पाकिस्तान में जन्म, पायलट की ट्रेनिंग... बिल्कुल फिल्मी है उस्मान ख्वाजा की कहानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









