
World Test Championship Points Table: श्रीलंका पर क्लीन स्वीप का टीम इंडिया को फायदा, जानें WTC रैंकिंग में कहां पहुंची
AajTak
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष स्थान पर है. वहीं बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.
World Test Championship Points Table: टीम इंडिया ने बेंगलुरु टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रनोंं से करारी मात दे दी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली. मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 222 रनोंं से मात दी थी.
बेंगलुरु टेस्ट मैच में जीत का फायदा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में मिला है. टीम इंडिया अब एक स्थान उठकर अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है. भारत को टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में अभी सात मैच और खेलने हैं. ऐसे में इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर वह लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना सकती है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है. वहीं बाबर आजम की पाकिस्तान ने भी अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 77.77 प्रतिशत, जबकि पाकिस्तान के 66.66 प्रतिशत अंक हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण में अबतक अजेय रही है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है. चौथे स्थान पर मौजूद भारतीय टीम फिलहाल 58.33 प्रतिशत अंक हैं. टीम इंडिया ने अबतक 11 में से छह मैच जीते हैं और उसके 77 प्वाइंट्स हैं. प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के जरिए प्राथमिक तौर पर रैंकिंग का निर्धारण होता है. इसलिए भारत अभी पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से पीछे है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह संस्करण 2021 से 2023 तक चलेगा. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे. वहीं, मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे.
मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को इंग्लैंड की धरती पर जुलाई के महीने में एक टेस्ट मैच में भाग लेना है. फिर नवंबर-दिसंबर में बांग्लादेश दौरे पर दो मुकाबले खेलने होंगे. इसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर टीम इंडिया चार मुकाबले खेलेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









