
World Test Championship Points Table: पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को फायदा, ऐसे फाइनल में पहुंच सकती है रोहित ब्रिगेड
AajTak
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते अब पाकिस्तान का मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. वैसे पाकिस्तान इस की हार के चलते टीम इंडिया को भी फायदा हुआ है.
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट मैच में 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते वह सीरीज में तो 0-1 से पिछड़ ही गई, साथ ही आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप (2021-23) में भी उसकी हालत खस्ता हो गई है. अब पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ सभी तीन टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका था, लेकिन अब किस्मत उसके अपने हाथ में नहीं है.
टीम इंडिया फिलहाल चौथे नंबर पर
पाकिस्तान अंकतालिका में फिलहाल पांचवें नंबर पर है. बाबर आजम की टीम के फिलहाल 46.67 प्रतिशत अंक हैं. इस प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 11 टेस्ट में से 7 जीते हैं और उसके 72.73 प्रतिशत अंक हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसके 60 प्रतिशत अंक हैं. फिर श्रीलंकाई टीम का नंबर आता है जिसके 53.33 प्रतिशत प्वाइंट हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई टीम इंडिया लिस्ट में चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम का परसेंटेज फिलहाल 52.08 है.
भारत को इस तरह फायदा
वैसे पाकिस्तान की इस हार के चलते भारत को भी एक तरह से फायदा हुआ है. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब चार में से एक टेस्ट हार भी जाती है तो भी वह फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर सकती है, बशर्ते कि टीम इंडिया बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सफाया कर दे. उधर ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी एक टेस्ट और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कम से कम दो टेस्ट जीतता है, तो भी वे फाइनल में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








