
World Test Championship Point Table: ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर, भारत अब भी पाकिस्तान से पीछे
AajTak
टीम इंडिया ने इस चक्र में अबतक दस में से पांच मैच जीते हैं और उसके 65 प्वाइंट्स हैं. प्वाइंट्स टेबल में प्राथमिक रूप से जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण होता है.
ICC World Test Championship Point Table: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया. इस ड्रॉ के बावजूद पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कायम है. वहीं बाबर आजम की पाकिस्तान ने भी अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.
मोहाली में पहले टेस्ट में श्रीलंका को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई थी. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 77.77 प्रतिशत, जबकि पाकिस्तान के 66.66 प्रतिशत अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया को अब तक इस चक्र में एक भी मैच नहीं हारी है. श्रीलंका तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर है.
भारत पांचवें नंबर पर
वहीं भारतीय टीम फिलहाल 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अबतक दस में से पांच मैच जीते हैं और उसके 65 प्वाइंट्स हैं. प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर प्राथमिक तौर पर रैंकिंग का निर्धारण होता है, इसलिए भारत अभी पाकिस्तान जैसी टीमों से पीछे है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह दूसरा संस्करण है, जो 2021 से 2023 तक चलेगा. पिछले साल 4 अगस्त से शुरू हुई इस दूसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे. वहीं, मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे.
न्यूजीलैंड ने जीता था पहला संस्करण

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









