
World Cup Final Match Plastic Waste: वर्ल्ड कप फाइनल में लगा कचरे का ढेर... उससे बनी ऐसी चीज, हो जाएंगे हैरान
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में हुआ था. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और अपने शुरुआती सभी 10 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी. मगर फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता था. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में कचरे का ढेर लग गया था. स्टेडियम से करीब 1 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया था.
World Cup Final Match Plastic Waste: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारतीय टीम के लिए कभी खुशी कभी गम की तरह रहा है. टूर्नामेंट का आयोजन भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर के दौरान किया गया था. पूरे टूर्नामेंट में मेजबान भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और अपने शुरुआती सभी 10 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी.
मगर यहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को निराशा मिली थी. फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को करारी शिकस्त देकर खिताब जीता था. यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला गया था.
स्टेडियम से इकट्ठा हुआ 1 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
अब इसी फाइनल मुकाबले से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, यह खिताबी मुकाबला देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक मैदान पहुंचे थे. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में कचरे का ढेर लग गया था. स्टेडियम से करीब 1 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया था.
वैसे भी प्लास्टिक वेस्ट आज के वक्त में विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है. मगर एक NGO ने इस प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल बेहद शानदार तरीके से किया और उससे 10 बैंच (बैठने के लिए) और रिफ्लेक्टर जैकेट्स बनाए. इस एनजीओ ने यह सभी सामान अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) को सौंप दिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









