
World Cup 2023 Semi final Schedule: बारिश से धुला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का रोमांच, तो भारत या न्यूजीलैंड किसे मिलेगा फायदा?
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. यह टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं. पहला सेमीफाइनल मुंबई और दूसरा कोलकाता में खेला जाएगा. यदि इस दौरान बारिश आती है और मैच धुल जाते हैं, तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा गणित...
World Cup 2023 Semi final Schedule: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तय हो चुकी हैं. पाकिस्तान भी सेमीफाइनल की रेस में था, लेकिन वो शनिवार (11 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारने के साथ ही बाहर हो गया.
इस बार वर्ल्ड कप में कई मैचों का रोमांच बारिश ने बिगाड़ा है. ऐसे में फैन्स को यह भी चिंता सता रही है कि कहीं सेमीफाइनल में बारिश ना आ जाए. फैन्स यह भी जानने को आतुर हैं कि यदि बारिश आती है और सेमीफाइनल और फाइनल पूरी तरह धुलते हैं तो क्या होगा? आइए पहले जानते हैं सेमीफाइनल में कौन किससे टकराएगा. उसके बाद बताते हैं कि बारिश से मैच धुलता है तो किसे फायदा मिलेगा.
सबसे पहले मुंबई में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड
इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन के साथ पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. अब उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा.
शर्मनाक हार के साथ भारत से होगी पाकिस्तान टीम की विदाई... अंग्रेजों ने भी बाबर ब्रिगेड को रौंदा
यह रोहित का होमग्राउंड भी है. यहीं भारत ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 55 रनों पर समेटकर 302 रनों से मुकाबला जीता था. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2019 के मैनचेस्टर सेमीफाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था. दोनों टीमों के बीच ICC टूर्नामेंट में पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. ऐसे में रोहित के पास पिछले सेमीफाइनल का बदला लेना का भी शानदार मौका रहेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









