
World Cup 2023 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों का खुलासा, अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला!
AajTak
इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तारीखों का खुलासा हुआ है. 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक दर्जन वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया है. बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया है.
ODI World Cup 2023 Schedule: क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तारीखों का खुलासा हुआ है. फाइनल मुकाबला कहां होगा, इसको भी तय कर लिया गया है. बता दें कि इस साल वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो सकता है.
वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों और वेन्यू का खुलासा ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में किया गया है. इसके मुताबिक, 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक दर्जन वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया है.
46 दिनों में होंगे कुल 48 मुकाबले
बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया है. यानी फाइनल यहीं होना लगभग तय है. टूर्नामेंट 46 दिनों तक चलेगा. इस दौरान 10 टीमों के बीच 3 प्लेऑफ समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे.
इन सभी मैचों के लिए बीसीसीआई ने अहमदाबाद समेत बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया है. वैसे आईसीसी टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान एक साल पहले ही कर दिया जाता है.
मगर इस बार बीसीसीआई को भारत सरकार से कुछ जरूरी मुद्दों पर मंजूरी मिलने का इंतजार है. इनमें दो प्रमुख मुद्दे पाकिस्तान टीम के लिए वीजा मंजूरी और टूर्नामेंट के लिए टैक्स में छूट प्राप्त करना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









