
World Cup 2023 Schedule: आज आएगा वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल! ठीक 100 दिन बाद होगा टूर्नामेंट का आगाज
AajTak
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वनडे वर्ल्ड कप ही भारत की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज ही वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर सकता है. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है...
ODI World Cup 2023 Schedule: क्रिकेट फैन्स के लिए आज (27 जून) का दिन बेहद खास होने वाला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज ही वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर सकता है. बता दें कि क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप शेड्यूल के आने में पूरा पेंच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फंसाया हुआ था. पहले तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी. इस पर आईसीसी ने उसे मना लिया था.
पाकिस्तान को माननी पड़ी ICC और BCCI की बात
मगर इसके बाद पीसीबी ने दूसरा अड़ंगा ये अड़ाया था कि वो टीम इंडिया के खिलाफ अपना मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं खेलना चाहता है. साथ ही उसकी दूसरी मांग ये थी कि वो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मैच के वेन्यू बेंगलुरु और चेन्नई को आपस में बदलना चाहता था. मगर ICC और BCCI ने पाकिस्तान की यह दोनों मांग भी नहीं मानी.
इसके बावजूद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ICC और BCCI की बात ही माननी पड़ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी के राजी होने के साथ ही अब वर्ल्ड कप के शेड्यूल का रास्ता साफ हो गया है. BCCI मंगलवार को ही मुंबई में एक औपचारिक मीटिंग करेगी और उसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेगी.
ठीक 100 दिन बाद 5 अक्टूबर को होगा वर्ल्ड कप का आगाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









