
World Cup 2019 Final: इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक है आज का दिन, 3 साल पहले इन विवादों को हरा जीता था पहला वर्ल्ड कप
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच और उसके बाद सुपर ओवर दोनों ड्रॉ हो गए थे. तब आईसीसी के नियमानुसार नतीजा निकला था...
On this day in 2019, World Cup Final: जिस जगह पर क्रिकेट पनपा, उसी देश यानी इंग्लैंड को इस खेल के सबसे बड़े खिताब को जीतने में बरसों लग गए. 1975 में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था. इसके 44 साल बाद इंग्लैंड ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब (50 ओवरों का) जीता था. उसका यह सपना 14 जुलाई 2019 को पूरा हुआ था.
ऐसे में आज का दिन (14 जुलाई) इंग्लैंड के लिए बेहद खास है. यह बात भी किसी से नहीं छिपी है कि इंग्लैंड ने खिताब जीतने के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को नहीं, बल्कि बड़े विवादों को हराया था. तब कहीं जाकर उसे पहली बार चैम्पियन बनने का मौका मिला था.
दरअसल, यह फाइनल लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया था. इसमें टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड टीम भी 241 रनों पर ही सिमट गई थी. ऐसे में यह मैच 'टाई' हो गया था. तब वनडे और खासकर वर्ल्ड कप में पहली बार सुपर ओवर नियम लागू किया गया.
बाउंड्री काउंट विवाद
तब सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने बराबर 15-15 रन बनाए और यहां भी मैच का नतीजा नहीं निकला. मैच और सुपर ओवर दोनों टाई होने के बाद आईसीसी का बाउंड्री काउंट नियम लागू किया गया, जिसके तहत इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया. बाउंड्री काउंट नियम मतलब मैच में जिस टीम ने ज्यादा चौके लगाए, उसे विनर बनाया गया. यह उस नियम उस समय एक बड़ा विवाद रहा था. जिसे बाद में आईसीसी ने आलोचनाओं के बाद बदल दिया था.
ओवर थ्रो विवाद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









