
World Cup 2011 MS Dhoni: एमएस धोनी ने मनाया WC 2011 जीत का जश्न, CSK कैंप में कटा स्पेशल केक, Video
AajTak
आईपीएल 2022 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अगुवाई नहीं कर रहे हैं. आईपीएल की शुरुआत से पहले धोनी के इस्तीफे के बाद रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दो अप्रैल का दिन बेहद खास है. इसी दिन साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप पर कब्जा किया था. 1983 के बाद यह भारतीय टीम की पहली खिताबी जीत थी. टीम इंडिया की इस यादगार जीत के अब 11 साल पूरे हो गए.
इस खास मौके को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सेलिब्रेट किया है. सीएसके ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है, जिसमें उस विश्व कप जीत के हीरो एमएस धोनी केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वो यादगार फाइनल....
वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 277 रन बनाए थे. महेला जयवर्धने ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान कुमार संगकारा ने 48 और तिलकरत्ने दिलशान ने 33 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से जहीर खान और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए थे.
Achcha 😍 - Word of 7he day! Super fam celebrates the World cup 💛 memories with the Man himself! #WhistlePodu #Yellove 🦁 @msdhoni @snj_group pic.twitter.com/Ye3WhMH0aO
जवाब में एक समय टीम इंडिया के तीन विकेट 114 रनों पर गिर चुके थे. ओपनर गौतम गंभीर क्रीज पर थे और सब यही उम्मीद कर रहे थे कि युवराज सिंह बैटिंग करने आएंगे. लेकिन सबको हैरत में डालते हुए कप्तान धोनी युवराज से पहले क्रीज पर आ गए. धोनी का यह फैसला टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उन्होंने शानदार पारी खेल कर भारत को जीत दिला दी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









