
Womens T20 World Cup in Bangladesh: दंगों के बीच कैसे होगा टी20 वर्ल्ड कप? बांग्लादेश में हो चुकी 100 से ज्यादा मौतें
AajTak
Womens T20 World Cup 2024 in Bangladesh: बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन में तब्दीली के चलते छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. फौज वहां पर पेट्रोलिंग कर रही है. बांग्लादेश में दंगों के बीच 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसी देश में अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में यहां यह आईसीसी टूर्नामेंट किस तरह कराया जाएगा, यह सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
Womens T20 World Cup 2024 in Bangladesh: बांग्लादेश इस समय दंगों की आग में जल रहा है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते पूरे देश में दंगे वाला माहौल है. इस दौरान 100 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं. इन सबके बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का भी सिरदर्द बढ़ गया है. यह अगले महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है.
दरअसल, यह आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर में बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा. आईसीसी के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इस मामले को लेकर टेंशन में है. मगर आईसीसी का मानना है कि वो अभी स्थिति में पैनी नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अब 93% सरकारी नौकरियां मेरिट पर... सुप्रीम कोर्ट ने 'विवादित कोटा सिस्टम' में किया बड़ा बदलाव
अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप
बता दें कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण में बदलाव के लिए छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी ढाका में अभी कर्फ्यू है. फौज वहां पर पेट्रोलिंग कर रही है. बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से दंगे-फसाद के चलते पूरे देश में अराजकता और अशांति का माहौल है. यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप है.
जबकि अक्टूबर में ही महिला टी20 वर्ल्ड कप होना है. टूर्नामेंट का आगाज 3 अक्टूबर से होना है, जबकि खिताबी मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. सभी मुकाबले मीरपुर और सिलहट में खेले जाएंगे. ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलेगी. फिर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान, 9 अक्टूबर को श्रीलंका, 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से उसका मैच है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









