
Women T20 World Cup Final: आज साउथ अफ्रीका रचेगी इतिहास या ऑस्ट्रेलिया बनेगी छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन?
AajTak
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला केपटाउन में शाम 6.30 बजे से शुरू होगा. कंगारू टीम ने लगातार 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. यह टीम अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है...
Women's T20 World Cup Final: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में आज (26 फरवरी) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम के लिए बेहद खास होने वाला है.
साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम (पुरुष-महिला) पहली बार किसी ICC वर्ल्ड कप (वनडे-टी20) के फाइनल में पहुंची है. यानी साफ है कि यदि अफ्रीकी टीम चैम्पियन बनती है, तो यह महिला और पुरुष दोनों ही टीमों में उसका पहला वर्ल्ड कप खिताब होगा.
ऑस्ट्रेलियाई टीम छठा खिताब जीतने उतरेगी
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसने लगातार पिछले दो खिताब अपने नाम किए हैं. कंगारू टीम ने 7 वर्ल्ड कप खिताब में से 5 अपने नाम किए हैं. इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था.
इस बार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर सेमीफाइनल में ही हो गई थी. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 5 रनों से करीबी हार झेलनी पड़ी. मगर अब क्रिकेट फैन्स की नजरें सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीकी टीम पर रहेंगी, जो हमेशा ही आईसीसी टूर्नामेंट में चौकर्स कही जाती रही हैं.
🇦🇺 Australia 🆚 South Africa 🇿🇦 Clash of the reigning champions and the #T20WorldCup tournament hosts 🔥 Who are you backing?#TurnItUp | #AUSvSA pic.twitter.com/JjB1ufIYbN

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









