
Women's World Cup 2022: एलीसा हीली की रिकॉर्ड पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड टीम 71 रन से हारी
AajTak
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 356 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड टीम 43.4 ओवर में 285 रन पर ही सिमट गई...
Women's World Cup 2022 Final Australia vs England: वुमन्स वर्ल्ड कप में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना दबदबा कायम किया है. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ रिकॉर्ड 12 में से 7वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. इंग्लैंड ने 4 और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब जीता है. मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलीसा हीली और इंग्लिश बैटर नताली सिवर ने शतक जमाया.
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 356 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलीसा हीली ने 138 बॉल पर 170 रन की आतिशी पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड टीम 43.4 ओवर में 285 रन पर ही सिमट गई. टीम के लिए नताली सिवर ने 121 बॉल पर 148 रन की नाबाद पारी खेली.
🏆 ℂℍ𝔸𝕄ℙ𝕀𝕆ℕ𝕊 𝕆𝔽 𝕋ℍ𝔼 𝕎𝕆ℝ𝕃𝔻 🏆#CWC22 pic.twitter.com/DiHpgSkiMp
टॉस ने दिया इंग्लैंड टीम का साथ
मैच में इंग्लैंड टीम बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह उतरी थी. उसके सामने इस बार अपना खिताब बचाने और कुल चौथी बार खिताब जीतने की चुनौती थी. मैच में टॉस ने भी इंग्लैंड का साथ दिया था. इंग्लिश टीम की कप्तान हीदर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हालांकि इसका फायदा उन्हें मिला नहीं और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलीसा हीली और राचेल हेन्स ने 160 रन की शुरुआत दी.
एलीसा ने खेली एतिहासिक पारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









