
Women's World Cup: शेफाली वर्मा की आंधी, अफ्रीका के खिलाफ जड़ी फिफ्टी, स्मृति मंधाना के लिए कुर्बान किया विकेट
AajTak
वुमन्स वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में शेफाली वर्मा ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने ओपनिंग में आकर 46 बॉल खेलते हुए 53 रन जड़ दिए...
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिलाओं के वर्ल्ड कप में रविवार को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में शेफाली वर्मा की आंधी देखने को मिली. अफ्रीकी टीम के खिलाफ यह करो या मरो का मैच था. इसमें शेफाली वर्मा ने ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 274 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
शेफाली ने मैच में 46 बॉल खेलते हुए 53 रन की अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके जमाए. पूरी पारी में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 115.21 शेफाली का ही रहा. उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 91 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. मंधाना ने 84 बॉल पर 71 रन की पारी खेली.
शबनीम के ओवर में शेफाली की ताबड़तोड़ पारी
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. इसके बाद ओपनिंग करते हुए शेफाली ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ खेलना शुरू कर दिया था. पारी के तीसरे ओवर में शेफाली ने तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) की खबर लेना शुरू कर दिया. इसी ओवर में शेफाली ने ताबड़तोड़ आंधी की तरह पारी खेलते हुए 17 रन जुटाए.
शबनीम के इस ओवर में शेफाली ने शुरुआती 3 बॉल पर लगातार तीन चौके जमाए. इसके बाद दो बार डबल रन निकाले और एक नोबॉल मिलाकर ओवर में कुल 17 रन जड़ दिए. इससे ठीक पहले की तीन बॉल भी शेफाली ने एक चौका जमाया था और डबल रन लिए थे. ऐसे में यदि देखें तो शेफाली ने लगातार 9 बॉल खेलकर 22 रन बल्ले से निकाले.
An unfortunate mix-up in the middle and Shafali returns to the dug out after an excellent knock of 53 off 46 balls. India have lost the first wicket for 91 runs. Yastika is the new batter in. Follow the match ▶️ https://t.co/BWw8yYwlOS#TeamIndia | #CWC22 | #INDvSA pic.twitter.com/YLMIj7q5Ur

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








