
Women's World Cup: भारतीय टीम के सामने एक बार फिर न्यूजीलैंड, मिताली ब्रिगेड बना पाएगी जीत का 'डबल'?
AajTak
IND vs NZ Preview: गुरुवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में एक बार फिर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-समने होंगी. भारतीय टीम ने विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की थी.
पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के सामने एक बार फिर से न्यूजीलैंड की टीम चुनौती पेश करेगी. फरवरी में दोनों के बीच खेली गई 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 4-1 से मात दी थी. पाकिस्तान के खिलाफ जीत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम विश्व कप में अपने आप को मजबूती से सामने रख रही है. भारत को अगले मुकाबले में 10 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में भिड़ना है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 से खेला जाएगा.
... बल्लेबाजों पर रहेगा दारोमदार
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी ने खासा निराश किया था. सीरीज में मिली बड़ी हार का एक कारण टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन रहा. पांचवें वनडे में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में बेहतर खेल दिखाया था, जिससे आखिरी वनडे में भारत को जीत दर्ज करने में मदद मिली थी. पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था. स्मृति मंधाना (52) और दीप्ति शर्मा (40) के अलावा सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए सांतवें विकेट के लिए स्नेह राणा (53) और पूजा वस्त्राकर (67) के बीच 122 रनों की साझेदारी ने भारत को 200 से ज्यादा स्कोर करने में मदद की थी. न्यूजीलैंड ने अभी तक इस विश्व कप में 2 मुकाबले खेले हैं और जिसमें से उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. जिसके बाद कीवी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 9 विकेट जीत हासिल की थी.
कीवी टीम के खिलाफ जल्दी निकालने होंगे विकेट
भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से कड़ी चुनौती मिल सकती है. सूजी बेट्स, कप्तान सोफी डिवाइन और एमी केर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. इन खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी अपने प्रदर्शन से कीवी टीम का पलड़ा भारी रखा था. पाकिस्तान के खिलाफ झूलन गोस्वामी (2 विकेट), राजेश्वरी गायकवाड़ (4 विकेट) और स्नेह राणा (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की थी. टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ दबाव बनाने के लिए शुरुआती विकेट जल्दी निकालने होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










