
Women's World Cup: चलते मैच में अंपायर गायब... तो इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने संभाला मोर्चा, देखें VIDEO
AajTak
वुमन्स वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने अपना आखिरी मैच खेला. बारिश से बाधित इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट से जीत लिया...
न्यूजीलैंड में इन दिनों ICC वुमन्स वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इसी के तहत ग्रुप स्टेज का 25वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच शुक्रवार को खेला गया. यह एक औपचारिक मैच रहा, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैच के दौरान काफी मजाकिया मूड में नजर आए. खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली (Alyssa Healy) ने मैच में जमकर मस्ती की. एक समय एलीसा मैच में अंपायर भी बन गई थीं.
मैच में इस तरह अंपायर बनीं एलीसा हीली
दरअसल, यह वाकया बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर के बाद हुआ. ओवर की आखिरी बॉल होने के बाद स्ट्राइक चेंज होनी थी. इसी दौरान फील्ड अंपायर भी अपनी पोजिशन चेंज कर रहे थे. तभी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने अपनी साइड चेंज करने के दौरान देखा कि अंपायर की जगह खाली है. ऐसे में उन्होंने मौके का फायदा उठाया और अंपायर की जगह पर जाकर खड़ी हो गईं.
इसी दौरान स्ट्राइक पर मौजूद बांग्लादेशी बैटर शर्मिन अख्तर क्रीज पर गार्ड लेने की कोशिश कर रही थीं, जिसमें एलीसा हीली ने अंपायर बनकर उनकी मदद की. दरअसल, एलीसा ने यह अंपायरिंग की भूमिका बैटर के लिए ही संभाली थी. ICC ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- अंपायर नहीं है, कोई समस्या नहीं है.
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने सभी मैच जीते

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









