
Women's T20 World Cup: भारतीय महिलाओं के लिए अब 'करो या मरो'... फाइनल के लिए मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा
AajTak
भारतीय महिला टीम के लिए अब 'करो या मरो' का मैच होना है. गुरुवार को मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम को जीतना ही होगा. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा.
Women’s T20 World Cup Semi-Final : भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप-2023 में अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उसे गुरुवार को केपटाउन में होने वाले पहले सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अपने खेल में काफी सुधार करना होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा.
भारत की टीम पिछले 5 वर्षों में शीर्ष टीमों में शामिल रही है, लेकिन कोई बड़ी ट्रॉफी अपनी झोली में नहीं डाल सकी है. उम्मीदों के अनुरूप उसने एक और आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है. हालांकि भारतीय टीम बीते समय में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, विशेषकर नॉकआउट मैचों में.
पूरा हो पाएगा पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला?
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराया था. पिछले वर्ष बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक मैच में भी उसने जीत दर्ज की थी. 2017 में वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ा है और अब समय आ गया है जब वह गुरुवार को ‘करो या मरो’ जैसे मुकाबले में उम्मीदों को प्रदर्शन में तब्दील करे.
हालांकि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने ग्रुप चरण में पिछले चार में से तीन मैच जीते हैं लेकिन उसकी किसी भी जीत को दमदार नहीं कहा जा सकता, यहां तक कि आयरलैंड के खिलाफ जीत को भी नहीं. टीम को एकमात्र हार इंग्लैंड से मिली.
टॉप ऑर्डर करे कमाल... गेंद खाली ना जाने पाए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









