
Women's IPL: महिला IPL पर फिर शुरू हुई बहस, माइकल वॉन ने BCCI से कही ये बात
AajTak
भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से IPL की तर्ज पर महिला क्रिकेट में भी एक बड़े टूर्नामेंट की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इससे पहले कई महिला क्रिकेटरों ने भी इस लीग की मांग सामने रखी थी.
भारतीय क्रिकेट में महिला IPL को लेकर लंबे अरसे से बहस चल रही है. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए इस बहस को फिर जिंदा कर दिया है. गांगुली ने कहा कि बोर्ड महिला IPL पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके लिए महिला खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ाना पड़ेगा. इस बयान पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भी अपना मत रखा है. A Womens #IPL should be top priority now @SGanguly99 !! Let’s get it sorted .. 👍👍

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










