
Women's IPL: अगले साल होगा वूमेन्स आईपीएल का आगाज, खेले जाएंगे इतने मुकाबले
AajTak
अगले साल से महिला आईपीएल (WIPL) का भी आयोजन होने जा रहा है. 5 टीमों का के इस टूर्नामेंट का शुरुआती सीजन पुरुषों के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले मार्च में किया जाएगा, जिसमें पांच टीम भाग लेंगी. प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे जबकि कोई भी टीम छह से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को स्क्वॉड में नहीं रख सकती है.
वूमेन्स क्रिकेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. बीसीसीआई अगले साल से महिला आईपीएल (WIPL) का भी आयोजन करने जा रहा है. टूर्नामेंट का शुरुआती सीज पुरुषों के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले मार्च में किया जाएगा, जिसमें पांच टीम भाग लेंगी. बीसीसीआई के एक नोट के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 20 लीग मैच होंगे, जिसमें टीमें दो बार एक-दूसरे का सामना करेंगी.
नोट के अनुसार प्रत्येक टीम अपनी अंतिम एकादश में पांच विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है. इसमें कहा गया है, 'घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने और अधिक प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करने के लिए डब्ल्यूआईपीएल में फिलहाल पांच टीम रखने का फैसला किया गया है.
प्लेइंग-11 में हो सकते हैं पांच विदेशी खिलाड़ी
प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे जबकि कोई भी टीम छह से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को नहीं रख सकती है. इसके अलावा प्रत्येक टीम के अंतिम एकादश में पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते है. इनमें से चार खिलाड़ी आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों और एक खिलाड़ी आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों से होगा.'
टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग और ब्रिटेन में द हंड्रेड में तीन से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को नहीं रखा जाता है. इन दोनों इवेंट्स में प्रत्येक टीम में कुल 15 खिलाड़ी होते हैं. बीसीसीआई इस पर भी विचार कर रहा है की टीमों की संख्या सीमित होने के कारण घरेलू मैदान और प्रतिद्वंदी टीम के मैदान में मैचों का आयोजन करना संभव नहीं होगा. लीग चरण में टीमें एक-दूसरे से दो बार खेल सकती हैं, जिसके बाद तालिका में शीर्ष-पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









