
Women's Cricket World Cup: न्यूजीलैंड को मिली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार, क्या पड़ेगा भारत पर असर?
AajTak
महिला विश्व कप में गुरुवार को न्यूजीलैंड औऱ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को करीबी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद कीवी टीम की राह मुश्किल नजर आने लगी है.
न्यूजीलैंड में खेला जा रहा महिला विश्व कप अब अपने एक अहम पड़ाव में पहुंच गया है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड की इस हार के बाद अंतिम-4 की रेस और बेहतर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अभी तक विश्व कप में अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं. इन दो टीमों के अलावा टॉप-4 की बाकी बची 2 जगह के लिए 3 टीमों में जंग देखने को मिल रही है.
कीवी टीम की हार से भारत पर कितना असर?
भारतीय टीम मौजूदा वक्त में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के पास भी इतने ही अंक हैं. हालांकि भारतीय टीम (0.632) का रनरेट दोनों टीमों से बेहतर है. न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से उन्हें और नुकसान उठाना पड़ा है. न्यूजीलैंड (-0.216) का रनरेट वेस्टइंडीज (-1.233) से बेहतर है. न्यूजीलैंड को मिली हार के बाद भारतीय टीम की हालत थोड़ी मजबूत नजर आ रही है.
हालांकि भारतीय टीम को भी अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करनी पड़ेगी. इस मुकाबले में हार से न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को अपनी जगह बेहतर करने का मौका भी मिल सकता है. वेस्टइंडीज को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है. मजबूत विंडीज जीत दर्ज कर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है. जिसके बाद उसे पाकिस्तान और अंत में मजबूत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.
भारत के लिए कठिन मुकाबलों में जीत जरूरी
वहीं, न्यूजीलैंड के आगे आने वाले मुकाबले भी उनके लिए अंतिम-4 में पहुंचने का अवसर बनाते हैं. कीवी टीम को खराब फॉर्म में चल रही इंग्लैंड और अंत में पाकिस्तान से भिड़ना है. अगर कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो रेस में उसके बने रहने की संभावना रहेगी. भारतीय टीम को अपने बचे हुए मुकाबले मजबूत ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रही दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को चौंका चुकी बांग्लादेश से खेलना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









