
Women's Cricket World Cup: इधर टीम इंडिया की हुई हार, उधर वेस्टइंडीज़ ने जमकर मनाया जश्न, जानें क्यों
AajTak
दक्षिण अफ्रीका की भारत के खिलाफ जीत के बाद वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है, विंडीज टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत के बाद जमकर जश्न मनाती नजर आई.
भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद महिला विश्व कप की 4 फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. दक्षिण अफ्रीका ने एक करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को 3 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर में फेंकी गई एक नो-बॉल काफी भारी पड़ी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई और वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला.
भारत की हार से वेस्टइंडीज को फायदा
टीम इंडिया की हार और वेस्टइंडीज टीम खुद के सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद टीम ने होटल में जमकर जश्न मनाया. वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को खेले गए दोनों मुकाबले अपने होटल से देखा. वेस्टइंडीज की खास दिलचस्पी भारत और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में थी. इस मुकाबले का नतीजा निकलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने होटल में जमकर जश्न मनाया. सभी खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई देने के साथ खुशी साझा करते नजर आए.
दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में जीत दर्ज करते ही विंडीज टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था, वेस्टइंडीज ने इस विश्व कप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, और बांग्लादेश को हराकर 7 मुकाबलों में 3 जीत के साथ 7 अंक जुटाए. विडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं.
महिला विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 30 मार्च को वेलिंग्टन में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. विश्व कप का फाइनल 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









