
Women's Big Bash League: वूमेन्स बिग बैश लीग में गजब का वाकया... धूप के चलते रोकना पड़ा टी20 मैच, Video
AajTak
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने वूमेन्स बिग बैश लीग (WBBL) के आठवें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. इस फाइनल मैच के दौरान एक अजब वाकया देखने को मिला जब सूरज की रोशनी के चलते मैच कुछ देर रुका रहा. वैसे यह पहली बार नहीं है जब सूरज के चलते खेल रोकना पड़ा हो. इससे पहले भी कुछ मौकों पर ऐसा हो चुका है.
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वूमेन्स बिग बैश लीग (WBBL) के आठवें सीजन का खिताब जीत लिया है. शनिवार (26 नवंबर) को नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 10 रनों से मात दी. खास बात यह है कि एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहली बार WBBL का खिताब जीता है. वहीं सिक्सर्स का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया.
सूरज के चलते रोकना पड़ा मैच
एडिलेड स्ट्राइकर्स की जीत में ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन का अहम रोल रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी चटकाए.मुकाबले के दौरान एक हैरतअंगेज वाकया देखने को मिला, जब सूरज की रोशनी के चलते मैच रूका रहा. यह पूरा वाकया सिडनी सिक्सर्स की पारी शुरू होने से पहले हुआ. उस समय सूजी बेट्स और एलिसा हीली टीम के लिए ओपनिंग करने उतरी थीं.
सूजी बेट्स को स्ट्राइक लेना था लेकिन सूरज की रोशनी उनके ठीक आखों पर आ रही थी. ऐसे में अंपायर्स ने कुछ देर के लिए खेल को रोक दिया. यह पहली बार नहीं है जब सूरज के चलते खेल रोकना पड़ा हो. इससे पहले कुछ इंटरनेशनल मुकाबलों में ऐसा हो चुका है. खासकर न्यूजीलैंड के मैदानों में काफी बार ऐसा देखने को मिल जाता है.
"I don't understand why we're waiting"... ... "I need to be able to see!" Play has been delayed due to the sun being in the batters eyes in the WBBL final ☀️🏏 pic.twitter.com/XLFTiBFqOm
एडिलेड ने दिया था 148 रनों का टारगेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









