
Women's Asia Cup T20: भारतीय महिला टीम एशिया कप में दिखाएगी दम, पहले मैच में श्रीलंका से होगा सामना
AajTak
भारतीय महिला टीम अब एशिया कप टी20 में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है. पहले मैच में उसका सामना श्रीलंका से होगा. वह 'रन आउट' विवाद को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में जोरदार आगाज के लिए उतरेगी.
Women's Asia Cup T20: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धूम मचाने के लिए तैयार है. वह 'रन आउट' विवाद को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में जोरदार आगाज के लिए उतरेगी. शनिवार को उसका पहला मैच श्रीलंका से होगा, मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे शुरू होगा. भारतीय महिलाओं को टी20 प्रारूप में हाल में बहुत अधिक सफलताएं नहीं मिली हैं, लेकिन इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता है
पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़कर भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार खिताब जीता है. उसने वनडे प्रारूप में चार, जबकि टी20 प्रारूप में दो खिताब हासिल किए हैं. एशिया कप को 2012 में वनडे से टी20 प्रारूप में तब्दील कर दिया गया था. भारत तब से दो बार इसमें विजेता रहा, जबकि 2018 में पिछले टूर्नामेंट में उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था.
कोविड-19 के कारण चार साल बाद आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी, पिछला टूर्नामेंट बांग्लादेश में 2020 में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस महीने के शुरू में इंग्लैंड से टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
आखिरी सीरीज 'रन आउट' विवाद के कारण चर्चा में रही

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









