
Women's Asia Cup: PAK को हराने के बाद झूम उठीं श्रीलंकाई खिलाड़ी, अब भारत से होनी है फाइनल जंग
AajTak
वूमेन्स एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक रन से मात दी. सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों की जीत का ठिकाना नहीं था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का शानदार तरीके से जश्न मना रही हैं.
श्रीलंका की टीम वूमेन्स एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार को खेले गए रोमांच से भरपूर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक रन से मात दी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 123 रनों का टारगेट रखा था था, लेकिन पाकिस्तानी टीम 121 रन ही बना सकी. श्रीलंका की जीत में अचिनी कुलासूर्या स्टार रहीं, जिन्होंने आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन खर्च किए. अब 15 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में यादगार जीत हासिल करने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों की जीत का ठिकाना नहीं था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का शानदार तरीके से जश्न मना रही हैं. वीडियो में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को डांस करते हुए देखा जा सकता है.
मुकाबले की बात करें तो श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर्स में छह विकेट पर 122 रन बनाए थे. हर्षिता मादवी ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली थी. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी ने भी 26 रनों का अहम योगदान दिया. पाकिस्तान टीम के लिए नाशरा संधू ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं निदा दार, सादिया इकबाल और ऐमा अनवर को एक-एक सफलताएं हासिल हुईं.
माहरूफ की पारी गई बेकार
जवाब में पाकिस्तानी टीम कप्तान बिस्माह माहरूफ की शानदार पारी के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. माहरूफ ने 41 बॉल पर 42 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे. वहीं निदा दार ने 26 और मुनीबा अली ने 18 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा ने सबसे ज्यादा दो खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं सुगंधिका कुमारी और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट चटकाया.
भारत ने थाईलैंड को दी थी मात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









