
Women's Asia Cup IND vs PAK: 'कमजोर' पाकिस्तान ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, 13 रनों से दी मात
AajTak
वूमेन्स एशिया कप 2022 में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह 124 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने इससे भारत ने इससे पहले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना बेस्ट नहीं दे पाईं.
एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम को पहली हार झेलनी पड़ी है. शुक्रवार को सिलहट में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 13 रनों से मात दी. भारतीय टीम को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट मिला था लेकिन उसकी पूरी पारी 19.4 ओवरों में 124 रनों पर सिमट गई. गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने इससे भारत ने इससे पहले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम की ओर से ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली. वहीं डी. हेमलता ने 20 और स्मृति मंधाना ने 17 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए नाशरा संधू ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं निदा दार और सादिया इकबाल ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया.
थाईलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार झेलनी वाली पाकिस्तान टीम ने इस मुकाबले में काफी दमदार खेल दिखाया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने छह विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया था. पाकिस्तान टीम के लिए निदा दार ने शानदार बैटिंग का नजारा पेश करते हुए 56 रनों की पारी खेली. निदा ने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्के उड़ाए. उनके अलावा पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह मारूफ ने 32 रन का योगदान दिया. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई.
भारतीय फील्डर्स ने गंवाए आसान मौके
पाकिस्तान ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाए लेकिन निदा ने शानदार बैटिंग कर पारी को गति प्रदान की. निदा दार ने अपनी इनिंग्स के दौरान स्पिनर्स के खिलाफ बेखौफ होकर बैटिंग की. भारतीय फील्डर्स का प्रदर्शन भी लचर रहा और उसने कई मौके गंवाए. इस दौरान सबस्टीट्यूट खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने तो स्टंपिंग का आसान मौका भी गंवाया.
दीप्ति ने की शानदार बॉलिंग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









