
Women's Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ 'प्रयोग' टीम इंडिया को ले डूबा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मानी गलती
AajTak
वूमेन्स एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 13 रनों से हार झेलनी पड़ी है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान से मिली इस हार के लिए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है. एशिया कप में भारतीय टीम का सामना अब गत चैम्पियन बांग्लादेश से होगा.
एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. अब इस हार को लेकर टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने बड़ी कही है. हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप में पाकिस्तान से मिली इस हार के लिए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजों को उचित अभ्यास देने का फैसला उल्टा पड़ गया.
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 138 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 124 रनों ही बना सकी. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, 'यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. हम बीच के ओवरों में सिंगल नहीं ले सके और ना ही स्ट्राइक रोटेट कर सके. हमने बहुत डॉट गेंदें खेलीं.
सातवें नंबर पर उतरी थीं हरमनप्रीत
हरमनप्रीत इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी थीं. उन्होंने कहा, 'हमने सोचा कि दूसरे बल्लेबाजों को मौका दिया जाए. यह फैसला उल्टा पड़ गया और हमारी हार की वजह रहा. हम किसी टीम को हल्के में नहीं लेते. यह खेल का हिस्सा है. उन्होंने अच्छा खेला और जीते. हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा.' भारत ने जुलाई में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था.
भारत का सामना अब गत चैम्पियन बांग्लादेश से होगा. वहीं, पहले मैच में थाईलैंड से अप्रत्याशित हार का सामना करने के बाद जीत की राह पर लौटी बांग्लादेश की कप्तान बिस्माह मारूफ ने कहा,‘हमारे लिए यह अहम मैच था. हमने रणनीति पर बखूबी अमल किया और सोच समझकर जोखिम लिया.'
निदा दार ने खेली शानादार पारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









