
Women's Asia Cup: टीम इंडिया की बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत, शेफाली वर्मा ने दिखाया ऑलराउंड खेल
AajTak
वूमेन्स एशिया कप 2022 में भारत ने बांग्लादेश को 59 रनों से करारी मात दी. भारतीय टीम की जीत में शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा जिन्होंने बल्ले और गेंद से ऑलराउंड खेल दिखाया. इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अंकतालिका में पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचा भी लगभग तय है.
वूमेन्स एशिया कप 2022 में भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. शनिवार (8 अक्टूबर) को सिलहट में खेले गए मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैम्पियन बांग्लादेश को 59 रनों से करारी मात दी. भारतीय टीम की जीत में शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा जिन्होंने बल्ले (55 रन) और गेंद (2 विकट) से ऑलराउंड खेल दिखाया. भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में 10 अक्टूबर को थाईलैंड का सामना करेगी.
बांग्लादेश को जीत के लिए भारतीय टीम ने 160 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद मेजबान टीम सात विकेट पर 100 रन ही बना सकी. बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली. वहीं फरगना हक ने 30 और मुर्शिदा खातून ने 21 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए.
मंधाना-शेफाली ने दी तूफानी शुरुआत
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 55 जबकि कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दोनों खिलाडि़यों ने 12 ओवर्स में 96 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप कर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
शेफाली वर्मा ने 44 गेंद की अपनी तूफानी पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े. वहीं स्मृति ने 38 बॉल का सामना किया और कुल छह चौके उड़ाए. इन दोनो के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 35 रन बनाकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. बांग्लादेश की तरफ से रूमाना अहमद ने तीन विकेट लिए. वहीं सलमा खातून को एक विकेट हासिल हुआ.
भारत टॉप पर बरकरार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









