
Women Premier League: शेफाली वर्मा के तूफान में उड़ी गुजरात जायंट्स, WPL में दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत
AajTak
महिला प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से मात दे दी है. 106 रनों के टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में ही पचासा पूरा कर लिया.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी तीसरी जीत हासिल की है. शनिवार (11 मार्च) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 77 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स की जीत में मारिजाने कैप और शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई. कैप ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए, वहीं शेफाली वर्मा ने महज 28 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग 21 रन बनाकर नाबाद रहीं.
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन शेफाली वर्मा की तूफानी बैटिंग के चलते 7.1 ओवर में ही दिल्ली ने टारगेट हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 87 रन बना दिए, इससे शेफाली की तूफानी बैटिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है. शेफाली वर्मा ने इस दौरान सिर्फ 19 गेंदों पर ही अर्धशतक बना दिया. गुजरात जायंट्स की चार मैचों में यह तीसरी हार रही.
The @DelhiCapitals are back to winning ways and how 🙌🙌 A comprehensive 🔟-wicket win for #DC over the Gujarat Giants 👌🏻👌🏻 Scorecard 👉 https://t.co/ea9cEEkMGR#TATAWPL | #GGvDC pic.twitter.com/HGF6c8yQpW
गुजरात ने पावरप्ले में खोए 5 विकेट
मुकाबले में गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पावरप्ले में ही पांच विकेट खो दिए. मारिजाने कैप ने पारी की दूसरी गेंद पर एस. मेघना (0) को चलता कर दिया. फिर तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर उन्होंने लौरा वोलवार्ड (01) और ऐश्ली गार्डनर (0) के भी विकेट चटकाए. अगले ओवर में शिखा पांडे ने भी डी. हेमलता (5) को आउट किया. हरलीन देओल ने चार खूबसूरत चौके लगाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कैप ने उन्हें भी उन्हें भी आउट कर दिया.
हरलीन देओल ने 14 गेंदों की पारी में 20 रन बनाए. देखा जाए तो पांचवें ओवर में 28 रन पर गुजरात जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने बल्ले से एक बार फिर निराश किया और 10 गेंद में दो रन बनाकर कैप का शिकार बनीं. छह विकेट गिरने के बाद किम गार्थ और जॉर्जिया वेयरहैम ने 33 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. वेयरहैम ने राधा यादव की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 22 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









