
Women IPL: हल्दीराम, अडानी ग्रुप... महिला IPL में टीम खरीदने को आगे आए ये बड़े नाम
AajTak
बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की तैयारी कर ली है और कुछ ही वक्त में टीमों के लिए ऑक्शन होना है. कई बड़ी कंपनियों ने महिला आईपीएल में टीम खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है.
भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2023 खास होने जा रहा है, क्योंकि इस साल महिला आईपीएल की शुरुआत होनी है. बीसीसीआई द्वारा कुछ दिनों पहले ही महिला इंडियन प्रीमियर लीग के लिए टेंडर निकाले गए, जिसमें अलग-अलग टीमों को खरीदने के लिए कंपनियों में होड़ मची है. बीसीसीआई द्वारा जो टेंडर निकाले गए हैं, उनमें अभी तक करीब 30 से अधिक कंपनियों के नाम सामने आए हैं, जो टीमें खरीदने के लिए आगे आए हैं. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला आईपीएल को लेकर जिन कंपनियों ने टीमें खरीदने में दिलचस्पी बनाई है उनमें हल्दीराम और अपोलो जैसे नाम शामिल हैं. चेन्नई का मशहूर श्रीराम ग्रुप, नीलगिरी ग्रुप और काटकूरी ग्रुप ने टीम खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है. इनके अलावा जो नाम सामने आए हैं, अपोलो ग्रुप और हल्दीराम ग्रुप शामिल हैं. कुछ सीमेंट कंपनियां भी हैं, जो टीमें खरीदने के लिए आगे आई हैं इनमें जेके सीमेंट और चेत्तिनाद सीमेंट शामिल हैं. इनके अलावा अडानी ग्रुप और कापरी ग्लोबल ने भी टीमों को खरीदने के लिए टेंडर लिए हैं. आपको बता दें कि 25 जनवरी तक सभी कंपनियों या दावेदारों को अपना नाम देना है, क्योंकि इसके बाद टीमों को खरीदने के लिए ऑक्शन शुरू हो जाएगा. कोई भी कंपनी या शख्स जिसका नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो, वही टीम खरीदने के लिए दावेदारी में शामिल हो सकते हैं. महिला आईपीएल की मांग एक लंबे वक्त से हो रही थी और अब जाकर यह सच हो पाया है. हाल ही में बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के लिए मीडिया राइट्स बेचे हैं, जिनसे रिकॉर्डतोड़ कमाई हुई है. बीसीसीआई ने वायकॉम 18 को पांच साल के लिए मीडिया राइट्स 950 करोड़ रुपये में बेचे हैं. यानी हर एक मैच की वैल्यू करीब 7 करोड़ रुपये तक होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









