
Women IND vs SL Series: श्रीलंका में स्मृति मंधाना का जबरा फैन, बोला- पेट्रोल नहीं है, फिर भी...
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी...
भारतीय महिला क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का भी एक जबरा फैन श्रीलंका में देखने को मिला है. वह बड़ी मुश्किल से स्टेडियम तक पहुंचा और अपनी स्टार प्लेयर मंधाना को खेलते हुए देखा.
यह फैन एक पोस्टर लेकर पहुंचा था. जिसके जरिए उसने स्टेडियम तक पहुंचने में उसे क्या परेशानी हुई, उसका जिक्र किया है. इस फैन के पोस्टर पर लिखा- पेट्रोल नहीं है, फिर भी स्मृति मंधाना को देखने आए.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर
बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. टी20 मैचों की सीरीज दाम्बुला और वनडे सीरीज पल्लेकेले में खेली जाएगी.
Smriti Mandhana fan at Dambulla. pic.twitter.com/UQN0VoR7yD
दोनों टीम के बीच टी20 मैचों की सीरीज जारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









