
Women Cricket In India: 'कुड़ियों का है जमाना...', पहले IPL और अब वर्ल्ड कप, महिला क्रिकेट के आ गए 'अच्छे दिन'
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होती दिख रही है. शेफाली वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया, मार्च में महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत भी हो रही है. ऐसे में साल 2023 की शुरुआत महिला क्रिकेट के लिए क्रांतिकारी हुई है.
महिला क्रिकेट के इतने लंबे इतिहास में जो कई साल में नहीं हुआ, वो इस साल की शुरुआत में होता दिख रहा है. पिछले कुछ वक्त में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए इतनी बढ़िया खबरें आई हैं जो इशारा करती हैं कि अब महिला क्रिकेट के अच्छे दिन आ गए हैं. बीते दिनों बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स को पुरुष क्रिकेटर्स जितनी मैच फीस देने का ऐलान किया था, फिर महिला आईपीएल का ऐलान कर दिया गया और अब भारतीय अंडर-19 टीम टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता बन गई है.
कुड़ियों का है जमाना, ऐसे आ गए अच्छे दिन
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप रविवार को अंडर-19 वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया. शेफाली वर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी और इतिहास रच दिया. भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती हो. इससे पहले सीनियर टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं पाई थी. लेकिन अब अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप से इसकी शुरुआत हो गई है.
महिला प्रीमियर लीग टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, उससे कुछ वक्त पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया. इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग का ऐलान हुआ, जिसका इंतज़ार काफी साल से था. आईपीएल सफल हुआ तो उसकी तर्ज पर विदेशों में लीग शुरू हुई, कई देशों ने महिला लीग भी शुरू की. जिसमें भारतीय प्लेयर्स ने हिस्सा लिया, लेकिन हर कोई बीसीसीआई की ओर देख रहा था.
क्लिक करें: मजदूर की बेटी, छोटे गांवों की शान... ये हैं वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया की 15 योद्धा
बीसीसीआई ने लंबे वक्त तक इंतज़ार किया, लेकिन अब पूरे जोर-शोर के साथ महिला प्रीमियर लीग को लॉन्च कर रहा है. करीब 5 हजार करोड़ रुपये में 5 टीमों की बिक्री हुई, 1 हजार करोड़ रुपये में टीवी राइट्स बिके हैं और इसके बाद अब स्पॉन्सर्स, प्लेयर्स ऑक्शन की बारी है. उम्मीद है कि महिला क्रिकेटर्स पर भी लाखों-करोड़ों की बरसात होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









