
WI vs PAK ODI Series: लाइव मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान से मिलने पहुंचा फैन, फिर हुआ दिलचस्प वाकया Video
AajTak
पाकिस्तान ने विंडीज को दूसरे वनडे इंटरनेशनल में मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. मुकाबले के दौरान शादाब खान ने काफी सुर्खियां बटोरीं.
पाकिस्तान ने शुक्रवार को मुल्तान में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 120 रनों से करारी मात दे दी. इस जीत के साथ ही बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. सीरीज का तीसरा एवं आखिरी 12 जून (रविवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
इस मुकाबले में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब एक प्रशंसक पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान से मिलने पिच पर पहुंच गया. यह पूरा वाकया पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर में हुआ, जब शादाब खान बैटिंग कर रहे थे. शादाब खान को पहले फैन ने सैल्यूट किया, जिसके बाद शादाब ने गुस्सा होने की बजाय उसे गले लगा लिया. वह फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी से गले मिलने के बाद बेहद खुश था और बाद में खुशी से चिल्लाते हुए मैदान के बाहर गया.
बाबर-इमाम ने बनाया ये रिकॉर्ड
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट पर 275 रन बनाए. शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 77 और इमाम उल हक ने 72 रनों की पारी खेली. बाबर और इमाम दोनों का वनडे इंटरनेशनल में लगातार छठा 50+ स्कोर था. दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी अब मार्क वॉ, गॉर्डन ग्रीनिज, एंड्रयू जोन्स, मोहम्मद यूसुफ, क्रिस गेल, शाई होप, केन विलियमसन, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वनडे में 6 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया.
155 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज
276 रनों का पीछा करती हुई विंडीज टीम 32.2 ओवरों में महज 155 रनों पर सिमट गई. शमराह ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 42 और काइल मेयर्स ने 33 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने चार और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन खिलाड़ियों को चलता किया. वहीं शाबाद खान को भी दो विकेट हासिल हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









