
WI vs NZ T20 World Cup 2024 Highlights: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रौंदकर सुपर 8 में जगह बनाई, ये 2 ओवर रहे टर्निंग प्वाइंट, शेरफेन रदरफोर्ड-अल्जारी जोसेफ जीत के हीरो
AajTak
WI vs NZ T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने 13 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में जगह बना ली है. इस तरह साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद सुपर 8 में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है.
West Indies vs New Zealand, T20 World Cup 2024, 26th Match Group C Highlights: 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को गुरुवार (13 जून) को खेले गए मुकाबले में 13 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज इस टी20 वर्ल्ड कप की चौथी टीम बन गई जो सुपर 8 में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज से पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत सुपर 8 राउंड में पहुंच सके हैं. वेस्टइंडीज की जीत के हीरो शेरफोन रदरफोर्ड रहे, जिन्होंने बल्ले से तबाही मचाई. वहीं गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके.
इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आखिरी के 2 ओवर में 37 रन जड़कर पूरा मैच का रुख बदल दिया, जो अंत में इस मैच का एक्स फैक्टर रहा. इसके अलावा वेस्टइंडीज के स्पिनर्स के 9 ओवर भी मारक रहे. जिनकी वजह से पूरा मैच बदल गया.
तारोबा (त्रिनिदाद) के ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 149/9 का स्कोर खड़ा किया था.
हालांकि, वेस्टंडीज की टीम के विकेट एक के बाद एक लगातार गिरते गए. एक समय तो उसके 5 विकेट 30 रन पर धड़ाम हो गए थे. शेरफेन रदरफोर्ड एकमात्र वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे, जो एक ओर से अंत तक नॉट आउट रहे और उन्होंने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. रदरफोर्ड ने 2 चौके और 6 छक्के जड़े. इसके बाद उनको निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी सहयोग मिला.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
रदरफोर्ड और गुड़ाकेश मोती ने 10वें विकेट के लिए 37* रन जोड़े, जो पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी रही. वहीं इस मैच में विंडीज ने एक और कीर्तिमान बनाया. इससे पहले किसी टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने पहले पांच विकेट 30 रन या इससे कम पर गंवाने के बाद जीत दर्ज करने का एकमात्र उदाहरण पिछले सप्ताह गुयाना में युगांडा बनाम पापुआ न्यू गिनी (78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26/5) मुकाबले में सामने आया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









