
WI vs ENG T20 World Cup 2024 Highlights: इंग्लैंड ने रोका वेस्टइंडीज का विजयरथ, साल्ट-बेयरस्टो के दम पर हासिल की तूफानी जीत
AajTak
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 स्टेज में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. ग्रॉस आइलेट में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज का लगातार 8 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला थम गया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 की जंग जारी है. 20 जून (गुरुवार) को ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को 181 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस हार के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज का लगातार 8 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला थम गया.
बेयस्टो-साल्ट ने की तूफानी बल्लेबाजी
इंग्लैंड की जीत के हीरो फिल साल्ट और जॉनी बेयरस्टो रहे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 44 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज के हाथों से मैच छीन लिया. साल्ट ने 47 गेंदों पर 87* रन बनाए, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे. वहीं बेयरस्टो ने 26 गेंदों पर 48* रनों की पारी खेली. बेयरस्टो ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान जोस बटलर ने भी 25 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट झटका.
A dominant win by England in St Lucia 🙌#T20WorldCup | #ENGvWI | 📝 https://t.co/yoAQ3gQdlb pic.twitter.com/0YTli2xiKQ
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 180 रन बनाए. जॉनसन चार्ल्स ने 34 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं कप्तान रोवमैन पॉवेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए महज 17 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. निकोलस पूरन (36 रन, 4 चौके & 1 सिक्स) और शेरफेन रदरफोर्ड (28* रन, 2 छक्के & 1 चौका) ने भी उपयोगी योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिया.
बीच मैच में इंजर्ड हुआ ये खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








